घर से 1 KG कच्चा और 1 KG पका कथित प्रतिबंधित मांस मिला... शमा परवीन, शाईस्ता और फातिमा पकड़ी गईं तो ये पता चला
उत्तर प्रदेश के कौशांबी के पनारा गोपालपुर गांव में सराय अकिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर कथित प्रतिबंधित मांस बरामद किया है. मामले में शमा परवीन, शाईस्ता और फातिमा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 पुरुष फरार हैं.
ADVERTISEMENT

Kaushambi News
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में कथित प्रतिबंधित मांस बरामदगी के मामले में सराय अकिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.