BSF में कॉन्स्टेबल के 3588 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास लड़के-लड़कियां कर सकते हैं अप्लाई, 21700-69100 रुपये मिलेगी सैलरी
BSF ने ट्रेड्समैन कांस्टेबल के 3,588 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य उम्मीदवार 26 जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के अनुसार ₹21,700–₹69,100 वेतन मिलेगा.
ADVERTISEMENT

BSF Recruitment 2025: देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है. बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ट्रेड्समैन कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए है, जिसमें कुल 3588 रिक्त पद शामिल हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेकर न सिर्फ एक सम्मानजनक सरकारी नौकरी पा सकते हैं, बल्कि देश की सीमाओं की रक्षा में भी योगदान दे सकते हैं.