25000 युवाओं को विदेश में जॉब दिलाने की तैयारी... यूपी में काउंसिलिंग का ये पूरा प्लान जान लीजिए
उत्तर प्रदेश सरकार ने 'यूपी रोजगार मिशन' के तहत 2025 में 25,000 युवाओं को विदेशों में और 3 लाख को देश में रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है. योजना के तहत युवाओं को विदेश जाने से पहले प्रशिक्षण, ओरिएंटेशन, वेबिनार, और सुरक्षा के लिए लोकल गार्जियन व कॉल सेंटर की सुविधा दी जाएगी.
ADVERTISEMENT

UP Rojgar Mission 2025: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को देश ही नहीं अब विदेशों में भी नौकरी के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है. सरकार की मंशा है कि राज्य के युवाओं को वैश्विक स्तर पर कौशल आधारित रोजगार मिले, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और राज्य की अर्थव्यवस्था में भी योगदान दें सकें. इसी उद्देश्य से ‘यूपी रोजगार मिशन’ के तहत एक विस्तृत योजना तैयार की गई है. मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में राज्य संचालन समिति की बैठक में इस संबंध में कई अहम निर्णय लिए गए. आपको बता दें कि सरकार का लक्ष्य है कि इस साल 25,000 युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाया जाए ताकि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर करियर अवसर मिल सकें.