लेटेस्ट न्यूज़

बाराबंकी में जयमाल की रस्म के बीच दूल्हे ने इस दुल्हन को मार दी लात! फिर तो गजब का तांडव हुआ

Barabanki Wedding Brawl: बाराबंकी में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब जयमाल के बीच दूल्हे ने दुल्हन को लात मार दी. इसके बाद बारातियों और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई. देखिए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के गणेशपुर गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के दौरान जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को लात मार दी. इस घटना के बाद शादी का जश्न रणभूमि में तब्दील हो गया. यह मामला बाराबंकी के गणेशपुर का है. यहां मुराइनपुरवा से बारात आई थी. रात करीब 11:00 बजे जयमाल की रस्म चल रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूल्हा विशाल नशे में था. जयमाल के दौरान अचानक दूल्हे ने दुल्हन निशा को खींचकर एक लात मार दी.