UPTak Baithak Logo

कौन था अनुज सिंह जो मंगेश यादव के बाद तड़के 4 बजे मारा गया, ज्वैलर लूट कांड में कितने बदमाश बचे?

Sultanpur Robbery Case: यूपी के सुलतानपुर में 28 अगस्त को सर्राफा (ज्वैलर) कारोबारी की दुकान में हुई डकैती के एक और आरोपी का एनकाउंटर हो गया है. यूपी पुलिस और एसटीएफ की जॉइंट टीम ने इस कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया है.

ADVERTISEMENT

Mangesh Yadav Encounter Update
Mangesh Yadav Encounter Update
social share
Google CTA

Sultanpur Robbery Case: यूपी के सुलतानपुर में 28 अगस्त को सर्राफा (ज्वैलर) कारोबारी की दुकान में हुई डकैती के एक और आरोपी का एनकाउंटर हो गया है. यूपी पुलिस और एसटीएफ की जॉइंट टीम ने इस कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह को एनकाउंटर में मार गिराया है. इससे पहले एसटीएफ ने मंगेश यादव का एनकाउंटर किया था, जिसमें जमकर राजनीति हुई थी. अखिलेश और कांग्रेस ने जाति देखकर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था. इसी बीच यह तीसरी मुठभेड़ हुई है. दूसरी मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी थी. पर इस तीसरी मुठभेड़ में आरोपी अनुज प्रताप सिंह गोली लगने के बाद मारा गया है. हालांकि उसके साथ एक आरोपी था, जो मौके से भाग गया है.