UPTak Baithak Logo

हमरा रजऊ के लाठी भांज भांज मरलस ए दादा!... देवरिया के दद्दन यादव की पत्नी सुनीता की चित्कार दहला देगी

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कथित तौर पर दारोगा द्वारा युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर देने के बाद बवाल मच गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कथित तौर पर दारोगा द्वारा युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर देने के बाद बवाल मच गया है. आरोप है कि जिले के बरहज थाना क्षेत्र के सतराव चौराहे पर दारोगा वीरेंद्र कुशवाहा ने भरे बाजार में दद्दन यादव नामक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मामले में मृतक की पत्नी सुमन की प्रतिक्रिया समाने आई है. खबर में आगे जानिए उसने क्या-क्या बताया?