लेटेस्ट न्यूज़

कन्नौज में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस तो दबंगों ने कर दिया फायर, जवान की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि यहां बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही की मौत हो गई है. हुआ यूं कि…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि यहां बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही की मौत हो गई है. हुआ यूं कि कन्नौज में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम गई थी. आरोप है कि उल्टा दबंगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. दबंगों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया. इस घटना के चलते सिपाही सचिन राठी को गोली लग गई. आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हालांकि, घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया. दोनों भागने की फिराक में थे और इस दौरान उनके पैर में गोली लग गई. इस वारदात की वजह से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा गया है.