UPTak Baithak Logo

2015 में राहुल बन मिला, 2023 में जबरन निकाह किया, मुंबई की युवती के साथ शख्स ने गंदा खेल खेला

UP News: मुंबई की रहने वाली युवती के साथ हापुड़ के वसीम ने राहुल बनकर ऐसा गंदा खेल खेला, जिसे जान पुलिस भी हैरान है. हैरानी की बात ये भी है कि साल 2015 से ही वसीम, राहुल बनकर युवती को अपने झांसा में फंसा रहा था. जानिए ये पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Hapur
Hapur
social share
Google CTA

UP News: साल 2015 में मुंबई की रहने वाली एक युवती की दोस्ती सोशल मीडिया पर राहुल नाम के युवक के साथ हुई. इसी साल युवती के पति की मौत हो गई. ऐसे में राहुल युवती के घर आने-जाने लगा. साल 2015 में हुई ये दोस्ती 8 साल तक चलती रही. इस दौरान युवती को राहुल पर पूरा विश्वास हो गया. फिर साल 2022 आया. युवक 8 मार्च 2022 के दिन युवती को दवाई दिलवाने अपने साथ ले गया. फिर वह युवती को होटल में ले गया और उसे कोल्ड ड्रिक पिलाई. इसके बाद युवक ने युवती के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया.