लेटेस्ट न्यूज़

विकास दुबे के भाई की जमानत अर्जी पर UP सरकार ने दाखिल किया ये जवाब, बताया कैसी की थी मदद

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात माफिया और बिकरू कांड के मुख्य साजिशकर्ता विकास दुबे की मदद करने वाले आरोपी दीपक की जमानत अर्जी के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात माफिया और बिकरू कांड के मुख्य साजिशकर्ता विकास दुबे की मदद करने वाले आरोपी दीपक की जमानत अर्जी के मामले में यूपी सरकार ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है. राज्य सरकार ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर कहा है कि दीपक उर्फ दीप प्रकाश, विकास दुबे का भाई है. दीपक पर आरोप है कि इसने दूसरे के नाम से लिए गए मोबाइल और सिमकार्ड से विकास दुबे की मदद की थी.

सरकार के जवाब में ये भी कहा गया है कि एसआईटी ने फोन के कॉल डिटेल में 10 मोबाइल नंबरों को पकड़ा था. आरोपी दीपक उनमें से एक नंबर का इस्तेमाल विकास दुबे की मदद के लिए करता था. आरोप है कि विकास दुबे का भाई दीपक एक शातिर अपराधी है, जिसपर 16 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं.

आपको बता दें कि जमानत अर्जी के मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने अगली तारीख 8 अगस्त की तय की है.

गौरतलब है कि कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो-तीन जुलाई 2020 की दरमियानी रात को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी. यह पुलिस टीम कुख्यात माफिया विकास दुबे को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश देने गई थी.

कानपुर: गैंगस्टर विकास दुबे के 608 बोरी गेहूं-चावल हुए नीलाम, जानिए किसने लगाई ऊंची बोली