'अफसोस नहीं है इसने बहुत बड़ी गलती की थी...' बाबा मिलन दास के हत्यारे इसराइल का हुआ एनकाउंटर तो उसके भाई ने ये कह दिया
Unnao Encounter Case: उन्नाव के चर्चित साधु हत्याकांड में मुख्य आरोपी इसराइल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अब उसके परिवार और मृतक साधु के परिजनों के बयान सामने आए हैं.
ADVERTISEMENT

Unnao Encounter Sadhu Murder Case
Sadhu Milan Das Murder Case: उन्नाव के चर्चित साधु हत्याकांड में मुख्य आरोपी इसराइल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद अब उसके परिवार और मृतक साधु के परिजनों के बयान सामने आए हैं. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. वहीं, इसराइल के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.