नोएडा में नौकरी करने वाले तुषार के पास थीं 700 लड़कियों की न्यूड फोटो, 23 साल का लड़का करता था ये कांड
दिल्ली पुलिस ने 23 वर्षीय साइबर ठग को गिरफ्तार किया, जिसने फेक प्रोफाइल बनाकर सैकड़ों महिलाओं को ब्लैकमेल किया. आरोपी ने वर्चुअल इंटरनेशनल नंबर का इस्तेमाल किया और महिलाओं से पैसे ऐंठे.
ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo AI)
UP News: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने ऑनलाइन दोस्ती का जाल बिछाकर सैकड़ों महिलाओं और लड़कियों को ब्लैकमेल किया और उनसे पैसे ऐंठे. यह आरोपी फेक प्रोफाइल बनाकर खुद को एक अमेरिकी मॉडल के रूप में पेश करता था. उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए वर्चुअल इंटरनेशनल मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया. इस केस ने साइबर अपराध की गंभीरता को उजागर किया है और लोगों को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया है.