लेटेस्ट न्यूज़

कांवड़ यात्रा 2026 शुरू: हरिद्वार से पश्चिमी यूपी तक हाई अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री नहीं

आज यानी 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा 2026 शुरू हो गई है. हरिद्वार, ऋषिकेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में हाई अलर्ट जारी है. कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू है, जबकि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कांवड़ियों के लिए प्रतिबंधित रहेगा.

ADVERTISEMENT

Kanwad Yatra 2026
Kanwad Yatra 2026
social share
Google CTA

सावन महीने के साथ ही आस्था की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा का गुरुवार से आगाज़ हो गया है. गंगा जल लेने के लिए करोड़ों शिवभक्त उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच रहे हैं. यात्रा के पहले ही दिन हरिद्वार, ऋषिकेश, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हजारों पुलिसकर्मी, ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं. इसके साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है.