लेटेस्ट न्यूज़

महोबा में जमीन के अंदर गड़े खजाने के लिए तांत्रिक का मर्डर, आरोपियों ने हत्या कर हवन कुंड में फेंका शव

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के महोबा में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको चौंका दिया.

ADVERTISEMENT

Mahoba News
Mahoba News
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के महोबा में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको चौंका दिया. महोबा के रहने वाले 65 वर्षीय तांत्रिक हरचरण अहिरवार की हत्या की गई. तांत्रिक की हत्या आरोपियों ने जमीन के अंदर गड़े हुए खजाने की लालच में किया. वहीं हत्या के बाद आरोपी उनके शव को शहर कोतवाली क्षेत्र के बारात पहाड़ी गांव स्थित काली माता के प्राचीन मंदिर के हवनकुंड में फेंक गए. इस हत्या के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई.