UPTak Baithak Logo

बरेली में शाहिद उर्फ भूरा ने इस लड़की से किया प्रेम विवाह फिर इसके साथ जो हैवानियत की, कलेजा कांप जाएगा

Bareilly Crime News: बरेली में पत्नी की दर्दनाक हत्या का मामला; पति पर दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

ADVERTISEMENT

Bareilly Crime News
Bareilly Crime News
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिल से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जिसने भी सुना वह दंग रह गया. आरोप है कि यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या से पहले पति ने कथित तौर पर पत्नी के शरीर पर सिगरेट से दागा और निर्वस्त्र करने के बाद करंट लगाकर प्रताड़ित किया. लोग महिला की चीखें न सुन पाएं, इसके लिए आरोपी पति मुंह में कपड़ा ठूस देता था. पति ने अपनी पत्नी की कितनी बेहरमी से हत्या की, इस बात का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि जब खून की एक-एक बूंद बह गई, तब वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा. इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और विवेचना जारी है.