संत कबीर नगर: युवती को उठा ले गए दरिंदे, गैंगरेप कर फेंका, मौत से पहले का वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल, जिले के धनघटा थाना क्षेत्र…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल, जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 अप्रैल की रात शौच के लिए घर से बाहर निकली युवती को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप और मारपीट की घटना सामने आई है. बता दें कि मौत से पहले पीड़िता का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने बयान दिया है कि किस तरह उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.