लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर : एक्सीडेंट कर भाग रही कार में मिली लाश, आगे की सीट पर नशे में धुत्त थे दो युवक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है.  सहारनपुर में एक कार बाइक में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे नाली में फंस गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. सहारनपुर में एक कार बाइक में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे नाली में फंस गई. इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठे हो गए. लोगों ने जब कार में देखा तो अगली सीट पर दो युवक नशे में धुत थे. वहीं एक युवक का शव पिछली सीट पर पड़ा था,जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.