रॉड से मारकर ब्वॉयफ्रेंड को किया बेहोश, फिर डीजल डालकर लगा दी आग, पीलीभीत में 2 साल पुराने प्यार के खौफनाक अंत का हुआ खुलासा!
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 10 जुलाई की रात नेशनल हाईवे-730 पर जलते ट्रक में चालक बलविंदर सिंह की मौत का मामला अब हादसा नहीं, बल्कि हत्या निकला है. पूरनपुर थाना पुलिस ने जांच के बाद रुद्रपुर निवासी 40 साल की अमनदीप कौर उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

Pilibhit Balwinder Singh Murder (Photo: AI Generated)
Pilibhit Balwinder Singh Murder Case: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 10 जुलाई की रात नेशनल हाईवे-730 पर जलते ट्रक में चालक बलविंदर सिंह की मौत का मामला अब हादसा नहीं, बल्कि हत्या निकला है. पूरनपुर थाना पुलिस ने जांच के बाद रुद्रपुर निवासी 40 साल की अमनदीप कौर उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने लव अफेयर खत्म करने के लिए पहले बलविंदर के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया और उसके बाद ट्रक केबिन में डीजल डालकर आग लगा दी.
