मुख्तार अंसारी के करीबी का करोड़ों का शॉपिंग मॉल कुर्क, सील हुआ तो फूट-फूटकर रोया परिवार
Mau news: मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उनके करीबियों पर पूरे प्रदेश में लगातार कार्रवाई का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को मऊ…
ADVERTISEMENT

Mau news: मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उनके करीबियों पर पूरे प्रदेश में लगातार कार्रवाई का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को मऊ जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के एक करीबी की लगभग 13 करोड़ रुपये मूल्य के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कुर्क किया. ढोल-नगाड़े बजाकर माइक से अनाउंस कर बड़ी संख्या में पुलिस बल ने कुर्की की. जनपद में अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जिलाधिकारी कोर्ट के आदेश के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है.