लेटेस्ट न्यूज़

‘वकील बताकर किया शादी पर पति निकला शराबी’, बांदा में महिला ने एसपी से लगाई मदद की गुहार

Banda News: यूपी के बांदा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का आरोप है कि ससुराल जन उसे…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Banda News: यूपी के बांदा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का आरोप है कि ससुराल जन उसे दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं. इतना ही नहीं महिला का ये भी आरोप है कि शादी के पहले उसके होने वाले पति को वकील बताया गया लेकिन जब वह ससुराल पहुचीं तो उसे पता चला कि उसका पति कोई वकील नहीं बल्कि एक शराबी है.लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित महिला ने एसपी अभिनंदन से मामले की शिकायत कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है.