कस्टडी में बेखौफ अपराधियों ने ‘नी मैं डाकू’ गाने पर बनाई रील, दी पुलिस के इकबाल को चुनौती!
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शायद अब अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है. बता दें कि…
ADVERTISEMENT

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शायद अब अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है. बता दें कि यहां पुलिस कस्टडी में अपराधियों ने रील बनाकर शेयर की, जो अब वायरल हो रही है. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्राइवेट वाहन से न्यायालय ले जाते समय मोबाइल से अपराधी युवक रील बना रहे हैं. फिल्मी गाने ‘मुझे हीरो न बनना, विलन रहन दे’ और ‘नी मैं डाकू’ पर अपराधियों ने रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की. वहीं, इस मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.