लेटेस्ट न्यूज़

विदेशी राइफल का शौक और 18 मुकदमें...ट्रिपल मर्डर करने वाले 70 साल के लल्लन खान की ऐसी है क्राइम कुंडली

यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में हुए ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी लल्लन उर्फ सिराज खान और उसके बेटे फराज को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News : यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में हुए ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी लल्लन उर्फ सिराज खान और उसके बेटे फराज को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद से दोनों गाड़ी व रायफल छोड़ फरार हो गए थे. पुलिस हिस्ट्रीशीटर लल्लन के ड्राइवर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं लल्लन सिंह के गिरफ्तारी के बाद उसे लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब जानकारी सामने आई है कि 70 साल के लल्लन खान विदेशी असलहों का काफी शौक था.