लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में दबंगों की दबंगई, तेज आवाज में DJ बजाने मना किया तो मेजर की गाड़ी में लगा दी आग

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े दबंगों ने एक मेजर की गाड़ी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े दबंगों ने एक मेजर की गाड़ी फूंक दी. लखनऊ के पॉश इलाकों में शुमार गोमती नगर में एक बड़ी वारदात हुई है. यहां के विशाल खंड में रहने वाले मेजर अभिजीत सिंह के घर पर दबंगों ने हमला कर दिया और उनकी गाड़ी को फूंक दिया है. मेजर अभिजीत सिंह के साथ रिहायशी इलाके में डीजे बजाने से रोकने पर दबंगई की गई है. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.