लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: 70 साल के डॉक्टर ने 40 साल की महिला से करनी चाही शादी, ₹1 करोड़ 80 लाख ले भागी

लखनऊ में दिल के डॉक्टर को दूसरी शादी करने के लिए 40 साल की महिला से शादी के लिए हां कहना मुसीबत का सबब बन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

लखनऊ में दिल के डॉक्टर को दूसरी शादी करने के लिए 40 साल की महिला से शादी के लिए हां कहना मुसीबत का सबब बन गया. पत्नी के देहांत के बाद डॉक्टर ने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए एक 40 साल की महिला से शादी करने की ठान ली. महिला भी डॉक्टर से शादी को तैयार थी. उसने खुद को तलाकशुदा बताया. फिर हुआ ऐसा कि डॉक्टर शादी की तैयारियों की बजाय थाने के चक्कर काटने लगे.