लेटेस्ट न्यूज़

70 साल की उम्र में लखनऊ तिहरे हत्याकांड को खुलेआम अंजाम देने वाला लल्लन खान है कौन?

लखनऊ में एक ही परिवार के 3 लोगों की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप 70 साल के लल्लन खान और उसके बेटे पर है. बता दें कि लल्लन खान साल1980 के समय लखनऊ का बड़ा अपराधी रह चुका है. उसके ऊपर 12 से अधिक केस भी दर्ज हैं.

ADVERTISEMENT

Lucknow
Lucknow
social share
google news

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते शुक्रवार जो हुआ, उसने सभी को हिला कर रख दिया. यहां जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के 3 लोगों की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई. मरने वाले में महिला, उसका बेटा और देवर शामिल हैं. घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है. जिस तरह से छोटे से जमीनी विवाद में परिवार के 3 लोगों की हत्या की गई है, उसने सभी को चौंका दिया है.