लेटेस्ट न्यूज़

लखीमपुर मर्डर-रेप केस: पुलिस पर लगा मृतकाओं के मां-बाप को आधे घंटे तक पीटने का आरोप

लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri News) में बुधवार को दो सगी दलित बहनों का शव एक ही पेड़ से लटका मिला. इससे इलाके में सनसनी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

लखीमपुर खीरी जिले (Lakhimpur Kheri News) में बुधवार को दो सगी दलित बहनों का शव एक ही पेड़ से लटका मिला. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. आपको बता दें कि इस मामले में यूपी तक से बातचीत के दौरान दोनों सगी बहनों की मां ने निघासन पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतकाओं की मां का आरोप है कि जब वह और उनके पति निघासन पुलिस चौकी में मदद के लिए पहुंचे तो उन्हें मारा गया. पीड़िता ने दावा करते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें आधे घंटे तक मारा और उनके पति को भी पीटा. उन्हें यह कह कर वहां से भगा दिया गया कि ‘यहां पुलिस चौकी में तुम्हारी कोई बेटी नहीं है, जाओ यहां से.’