UPTak Baithak Logo

पहले शराब पिलाई और फिर...कानपुर में पेड़ से लटकी मिलीं दो बहनों के साथ हुई थी दरिंदगी की हदें पार

उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर में दो नाबालिग बहनों के शव बुधवार रात पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले. शाम को दोनों बहनें लापता हो गईं थीं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर में दो नाबालिग बहनों के शव बुधवार रात पेड़ से फंदे पर लटके हुए मिले. शाम को दोनों बहनें लापता हो गईं थीं. रात को परिवार के लोग तलाश करते हुए खेतों पर पहुंचे. वहां पेड़ से फंदे पर लटकती दोनों की लाश मिली. वहीं मृतक लड़कियों के परिजनों ने दावा किया है कि पहले उन्हें शराब पिलाई गई थी और फिर उनके साथ रेप किया गया. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आरोपियों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया जिससे वो पूरी तरह से टूट गईं थी.