लेटेस्ट न्यूज़

‘रिश्तेदार दरोगा ने किया रेप’, गंगा में छलांग लगा युवती ने जान देने की कोशिश की

कानपुर में जब से कमिश्नरी लागू हुई है, लगता है तब से पुलिस महिलाओं और बच्चियों की रक्षक की जगह खुद ही भक्षक बन गई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

कानपुर में जब से कमिश्नरी लागू हुई है, लगता है तब से पुलिस महिलाओं और बच्चियों की रक्षक की जगह खुद ही भक्षक बन गई है. पिछले तीन महीनों में महिलाओं-बच्चियों से रेप के चार मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें पुलिसकर्मियों पर रेप और छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. ताजा मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से आया है. यहां ट्रैफिक विभाग के दरोगा पर रिश्तेदार की एक युवती से कई बार रेप कर वीडियो बनाने का आरोप लगा है. पुलिसकर्मी के यौन शोषण से तंग आकर युवती ने गंगा में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. मामले सामने के बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.