लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर: दबंगों की पिटाई से घायल युवक को पुलिस ने थाने में बैठाया, सदमे में मां की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर (kanpur crime news) में नर्वल थाने के बाहर पुलिस के विरोध में एक बुजुर्ग महिला का शव रखकर आधी रात सैकड़ों…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के कानपुर (kanpur crime news) में नर्वल थाने के बाहर पुलिस के विरोध में एक बुजुर्ग महिला का शव रखकर आधी रात सैकड़ों लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया. आरोप था कि महिला के बेटे को पहले इलाके के दबंगों ने मारा-पीटा और जब शिकायत करने पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसी को बैठा लिया. इसी सदमे में उसकी 60 साल की मां का हार्ट अटैक से निधन हो गया. इस बात से नाराज परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया.