झांसी: प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सामने आई ये वजह
झांसी में प्रेमी युगल ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. जिले के प्रेमनगर थाना इलाके में बल्लमपुर में रहने वाले…
ADVERTISEMENT

झांसी में प्रेमी युगल ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. जिले के प्रेमनगर थाना इलाके में बल्लमपुर में रहने वाले लगभग 17 वर्षीय सोनू पाल और पड़ोस में रहने वाली लगभग 18 वर्षीय करिश्मा आपस में इश्क करते थे. प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को काफी दिनों से जानते थे. दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते थे. दोनों के बीच इश्क इतना गहरा हो गया कि उन्होंने आपस में शादी करने का भी फैसला कर लिया था, लेकिन उनके माता-पिता इसके खिलाफ थे.