आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने आखिरकार मायावती की उस बात को मान लिया! अब दामाद को बसपा में फिर मिलेगा बड़ा पद?
ADVERTISEMENT
Ashok Siddharth Retirement: बसपा सुप्रीमो मायावती की नसीहत के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद और आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है. उन्होंने मायावती को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए आकाश की वापसी को उनके संन्यास से न जोड़ने की अपील की है.
Ashok Siddharth Retirement: उत्तर प्रदेश की राजनीति और बहुजन समाज पार्टी के भीतर एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है. बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के पूर्व नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद के ससुर, अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से पूरी तरह संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. पूर्व राज्यसभा सांसद सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक लंबा और भावुक पोस्ट लिखकर इस फैसले की जानकारी दी है. यह कदम मायावती के उस तीखे पोस्ट के ठीक एक दिन बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने अशोक सिद्धार्थ पर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए आकाश आनंद का भविष्य खराब करने का आरोप लगाया था और लगाते उन्हें संन्यास लेने की नसीहत दी थी.

