नीम करौली बाबा की 6 पोतियों ने DM से की शिकायत, 4000 वर्ग फुट वाले पैतृक घर पर क्यों छिड़ी जंग?
फिरोजाबाद के अकबरपुर गांव में नीम करौली बाबा के पैतृक घर को लेकर परिवार के बीच विवाद सामने आया है. बाबा की छह पोतियों ने ट्रस्ट पर घर पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है, जिसके बाद प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई है.
ADVERTISEMENT

देशभर में नीम करौली बाबा की चर्चा एक बार फिर तेज है. उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज होने के बाद बाबा नीम करौली महाराज की विरासत और उनके जीवन से जुड़ी जगहों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से उनके पैतृक घर को लेकर विवाद सामने आया है.

