कानपुर विनता मिनोचा हत्याकांड: आरोपी बहू शालू का परिवार आया सामने, पति सुब्रत को लेकर कही ये बात
कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आरोपी बहू शालू की बहन सामने आई हैं. उन्होंने आरोपों को खारिज किया और सुब्रत से सामने आकर पक्ष रखने की अपील की.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
कानपुर के कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में आरोपी बहू शालू का परिवार सामने आया है. शालू की बहन ने मामले में लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह संभव नहीं है कि शालू इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकती हैं. उन्होंने बताया कि आज ही जेल में शालू से मुलाकात हुई है और वह पूरी तरह सदमे में हैं. शालू को खुद नहीं पता कि विशाल ने दूसरे आरोपी के तौर पर उसका नाम क्यों लिया है.

