लेटेस्ट न्यूज़

'सरकार न्याय नहीं दिला पाई तो अपनी फौज बुलानी पड़ेगी'... अंकित बालियान हत्याकांड पर बुलाई गई पंचायत में पिता सतबीर चौधरी ने दी चेतावनी

शामली के अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ के लिए बुलाई गई पंचायत में पिता सतबीर चौधरी ने कहा कि अगर सरकार न्याय नहीं दिला पाई तो वे FIR वापस लेकर फौजी भाइयों को बुलाएंगे और हत्यारों को सबक सिखाएंगे.

ADVERTISEMENT

Ankit Baliyan Murder Case
Ankit Baliyan Murder Case
social share
Google CTA

अंकित बालियान हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर बुलाई गई पंचायत में उनके पिता सतबीर चौधरी का दर्द और गुस्सा दोनों सामने आया. उन्होंने कहा कि शामली में उनके बेटे की जिस तरह हत्या की गई, वह बेहद गंभीर और जघन्य अपराध है.

'किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए'

सतबीर चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ उनके बेटे की हत्या नहीं है, बल्कि शामली के हर युवा की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है. उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि अंकित के हत्यारों और हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. अंकित के पिता ने कहा कि अपराधी चाहे देश में हों या विदेश में, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए. उन्होंने सरकार से अपने बेटे को न्याय दिलाने की मांग दोहराई.

' FIR वापस लेकर हत्यारों को खुद सबक सिखाना पड़ेगा'

अंकित के पिता सतबीर चौधरी ने कहा, "अगर उत्तर प्रदेश की सरकार अंकित को न्याय नहीं दिला पाती है तो मुझे मजबूरन अपनी फौज को बुलाना पड़ेगा. मैं अपने फौजी भाइयों से कहूंगा कि आइए और अपनी संतानों को बचाने का काम कीजिए. जहां आप नौकरी कर रहे हैं, वहां आपके बच्चे सुरक्षित नहीं हैं." उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार न्याय नहीं दिला पाती है तो उन्हें अपनी FIR वापस लेकर हत्यारों को खुद सबक सिखाना पड़ेगा.

सतबीर चौधरी ने बताया कि अब अगली पंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि परिवार और ग्रामीण अंकित को न्याय दिलाने के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं. पंचायत में एक और पंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. अब देखना होगा कि अगली पंचायत में क्या फैसला लिया जाता है और अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर सरकार और पुलिस पर दबाव कितना बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: अंकित बालियान हत्याकांड में कनाडा में बैठे भोलू साहापुरिया पर 1 लाख का इनाम घोषित, शूटरों की हेल्प करने वाले चिराग-मोंटी पर भी जांच शुरु