UPTak Baithak Logo

यूपी पुलिस ने अंकित बालियान हत्याकांड के शूटर्स सत्यम कादयान और आर्यन पर रखा बड़ा इनाम, अब नहीं बच पाएंगे आरोपी

ADVERTISEMENT

Ankit Baliyan Murder Case: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में फरार दो शूटर्स सत्यम कादियान और आर्यन पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए दोनों की तलाश कर रही है.

social share
Google CTA

Ankit Baliyan Murder Case: उत्तर प्रदेश के शामली में 26 अगस्त की शाम को अंकित बालियान की जिम के बाहर 15 से 20 राउंड की फायरिंग में हत्या कर दी गई थी. हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो शूटर्स पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस एनकाउंटर में दो शूटर्स के ढेर होने के बाद अब सत्यम कादियान और आर्यन की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन की मदद ले रही है.