UPTak Baithak Logo

अंकित बालियान हत्याकांड में कनाडा में बैठे भोलू साहापुरिया पर 1 लाख का इनाम घोषित, शूटरों की हेल्प करने वाले चिराग-मोंटी पर भी जांच शुरु

 शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले में फरार आरोपियों की संख्या और उनकी भूमिका को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Bholu Sahapuriya
Bholu Sahapuriya and Ankit Baliyan (Photo:AI)
social share
Google CTA

Ankit Baliyan Murder Case: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले में फरार आरोपियों की संख्या और उनकी भूमिका को लेकर नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब शामली पुलिस ने कनाडा के टोरंटो में बैठे गोगी गैंग के गैंगस्टर भोलू साहापुरिया पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. जांच के दौरान भोलू के साथ चिराग और मोंटी के नाम भी सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों ने शूटरों को हत्या की पूरी प्लानिंग के साथ फरारी के दौरान मदद पहुंचाई. पुलिस ने तीनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने के लिए भारत सरकार को रिपोर्ट भेजी है.