हमीरपुर में पत्नी अनिता ने पति अरविंद को उतारा मौत के घाट, महिला ने हत्या के बाद बेटे को फोन कर कही ये बात
Hamirpur Crime News: महोबा जिले के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले की गहराई सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Hamirpur Crime News
Hamirpur Crime News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक मुहल्ले में चले घरेलू झगड़े ने एक भयंकर हत्याकांड को जन्म दे दिया. आरोप है कि जिले के मुस्करा कोतवाली क्षेत्र में हुए इस मामले में एक पत्नी ने अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है.