लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: शादी समारोह में समधी ने गोली मारकर समधी को उतारा मौत के घाट, इसलिए हुआ था विवाद

गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार रात एक शादी समारोह का माहौल मातम में तब तब्दील हो गया. बता दें कि यहां एक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान गोली मारने की वारदात सामने आई है….

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार रात एक शादी समारोह का माहौल मातम में तब तब्दील हो गया. बता दें कि यहां एक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान गोली मारने की वारदात सामने आई है. थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत गौर मलबनी फार्म हाउस में दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने आए अशोक उर्फ बुद्धु प्रधान नामक शख्स को गोली मार दी गई. वारदात के बाद घायल को तुरंत विवाहस्थल से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही शख्स की मौत हो गई. आपको बता दें कि इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.