लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर: मां के साथ सोते हुई तीन साल की मासूम हुई गायब, 300 मीटर दूरी पर मिला उसका शव

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक 3 साल की मासूम अपनी मां के साथ सोते…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक 3 साल की मासूम अपनी मां के साथ सोते वक्त गायब हो गई और 300 मीटर दूरी पर उसका शव मिला. बच्ची के मामा-मामी को उसका शव मिला. बच्ची शनिवार की भोर में अपनी मां के पास सोते वक्त अचानक गायब हो गई थी. परिवार के लोग पुलिस की मदद से उसकी तलाश में जुटे थे. इस बीच सोमवार को घर से 300 मीटर दूर एक खाली प्लाट में बच्ची का शव मिला. ऐसा हत्या की आशंका जताई जा रही है.