गाजियाबाद: स्पा सेंटर में देह व्यापार! अश्लील वीडियो से पकड़े गए, 4 महिलाएं समेत 9 अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की इंदिरापुरम पुलिस ने एक मॉल स्थित एक स्पा सेंटर (मसाज केंद्र) में छापा मार कर अनैतिक देह व्यापार में…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की इंदिरापुरम पुलिस ने एक मॉल स्थित एक स्पा सेंटर (मसाज केंद्र) में छापा मार कर अनैतिक देह व्यापार में लिप्त रहने के आरोप में पांच पुरुष और चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है. खबर है कि रुद्रा नामक इस स्पा सेंटर का एक अश्लील वीडियो पुलिस को मिला था, जिसके बाद यहां पर छापा मारा गया. गिरफ्तार लोगों मे सेंटर का संचालन करने वाली युवती भी शामिल है. हालांकि, स्पा सेंटर का मालिक अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.
