लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद : युवक की हत्या कर खेत में गाड़ा शव फिर कर दी आलू की खेती, ऐसे हुआ खुलासा

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad News) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां खेतों में काम करने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad News) में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां खेतों में काम करने वाले एक मजदूर की ट्रैक्टर चालक ने ही हत्या कर दी. वहीं हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को अपने खेत में गाड़ कर उसपर आलू की बुवाई कर दी. पुलिस ने इस हत्या करने वाले ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया उसकी निशान देही पर खेत में से मजदूरों से खेत खुदवा कर शव को 4 फीट नीचे से निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.