लेटेस्ट न्यूज़

रिश्ते शर्मसार! फतेहपुर में पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, मां ने किया केस

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति के खिलाफ 13 साल की नाबालिग बेटी के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने पति के खिलाफ 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ रेप करने का आरोप लागाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है. पुलिस ने रेप के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया.

खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जय प्रकाश शाही ने रविवार को बताया कि अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के आरोपी अवधेश रैदास (45) को रविवार सुबह करीब दस बजे पुरईन मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि पीड़िता का शनिवार को चिकित्सीय परीक्षण कराया गया था, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.

खागा के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार सिंह ने इसके पहले घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शनिवार को अपने 45 वर्षीय पति के खिलाफ 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है.

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर की है, उस समय महिला खेतों में धान के पौध रोपाई करने गयी थी. घर पर उसका पति और दो नाबालिग बेटियां थी, तभी उसका पति अपनी 13 साल की बेटी को बहाने से छत पर ले गया और उसके साथ कथित रूप से रेप किया.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)

फतेहपुर: स्कूल के लिए निकली 6 साल की बच्ची का बोरे में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हुई हत्या