लेटेस्ट न्यूज़

हमीरपुर: 11 दिन पहले अगवा हुई थी नाबालिग लड़की, अब मिला उसका शव, पुलिस पर लगा बड़ा आरोप

Hamirpur news: यूपी के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, 17 साल की एक नाबालिग को अगवा कर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hamirpur news: यूपी के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, 17 साल की एक नाबालिग को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई. मृतका का अधजला शव खेत में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवती बीते 11 दिनों से लापता थी, जिसकी लिखित तहरीर परिजनों ने पुलिस को दी थी. आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ कर के मामले को रफा-दफा कर दिया था. लेकिन आज जब उसी युवती का शव सुनसान इलाके में मिला, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.