UPTak Baithak Logo

बरेली में प्रेमी ने 8 माह से प्रेगनेंट प्रेमिका का कराया अबॉर्शन, ऑपरेशन के दौरान हुआ हादसा

UP News: बरेली में एक प्रेमी ने अपनी 19 साल की प्रेमिका का गर्भपात करवा दिया. इस दौरान ऑपरेशन के दौरान हादसा हो गया और युवती की बड़ी आंत फट गई. जानिए ये पूरा मामला

ADVERTISEMENT

Bareilly
Bareilly
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेमी ने अपनी 19 साल की प्रेमिका का गर्भपात करवा दिया. युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. मगर ऑपरेशन के दौरान युवती की बड़ी आंत फट गई. दरअसल प्रेमी युवक ने अवैध तौर से चल रहे प्राइवेट अस्पताल से सांठ-गांठ करके अपनी प्रेमिका को वहां एडमिट करवाया था. मगर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई और युवती की बड़ी आंत फट गई.