लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर को लेकर आई बड़ी खबर, चुपके से आया और कर दिया सरेंडर

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के फरार चल रहे छोटे बेटे उमर अंसारी ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. हेट स्पीच समेत आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामलों में आरोपी उमर ने मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Umar Ansari News: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के फरार चल रहे छोटे बेटे उमर अंसारी ने आज यानी बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. आपको बता दें कि हेट स्पीच समेत आचार संहिता उल्लंघन के तीन मामलों में आरोपी उमर अंसारी ने मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया है. इन्हीं मुकदमों को लेकर उमर अंसारी काफी दिनों से फरार चल रहा था. इसी के चलते कोर्ट ने उमर के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट और कुर्की का आदेश जारी किया था. कोर्ट ने उमर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.