लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: प्रेमिका ने 40 बार किया कॉल, फिर मैसेज लिखा कि जहर खा रही हूं मैं, ऐसा कर भी लिया

बरेली में इश्क में की गई नादानी इतनी भारी पड़ी कि लड़की को इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. प्रेमी ने जिद की थी प्रेमिका…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बरेली में इश्क में की गई नादानी इतनी भारी पड़ी कि लड़की को इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. प्रेमी ने जिद की थी प्रेमिका अपनी फोटो भेजे. प्रेमिका के इनकार करने प्रेमी ने जान देने की धमकी देकर फोन काट दिया. प्रेमिका 40 बार कॉल किया और जब प्रेमी ने फोन नहीं उठाया, तो कुछ अनहोनी की आशंका से डरी लड़की खुद जहर पी गई. फिलहाल लड़की दम तोड़ चुकी है, बैंक में काम करने वाला प्रेमी फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.