UPTak Baithak Logo

बदायूं मर्डर केस में नया ट्विस्ट, साजिद की पत्नी सना सामने आई और पति के बारे में ये सब बता गई

UP तक की टीम साजिद की ससुराल पहुंची. बता दें कि साजिद का ससुराल ददमई में हैं. वहां यूपी तक की मुलाकात साजिद की पत्नी सना और उसकी सास मिस्कीन से हुई. इस दौरान यूपीतक ने इस पूरे मामले पर साजिद की पत्नी से बात की.

ADVERTISEMENT

Badaun
बदायूं कांड के आरोपी साजिद की पत्नी सना
social share
Google CTA

Badaun News: बदायूं डबल मर्डर के आरोप साजिद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. साजिद का भाई जावेद की भी पुलिस तलाश कर रही है. इसी बीच साजिद की पत्नी से UP तक ने बात की है. साजिद की पत्नी ने इस दौरान हैरान कर देने वाला खुलासा किया है. साजिद की पत्नी ने साफ कहा है कि वह गर्भवती नहीं है और ना ही वह अस्पताल में इन दिनों भर्ती हुई है. साजिद की पत्नी ने यूपी तक को ये भी बताया है कि उसे 5 हजार रुपये की भी जरूरत नहीं है.