UPTak Baithak Logo

बदायूं डबल मर्डर: 'जावेद तो घर पर था'... मगरिब की अजान के बाद क्या हुआ, दादी ने ये सब बताया

इस पूरे कांड पर जावेद-साजिद की दादी पुत्तन से यूपी तक ने कई सवाल पूछे और उनसे मामले की पूरी जानकारी ली. बता दें कि इन दोनों की दादी पुत्तन गांव में ही रहती हैं.

ADVERTISEMENT

UP News
बदायूं काड के आरोपी जावेद-साजिद की दादी
social share
Google CTA

Badaun News: बदायूं में बीते मंगलवार की शाम साजिद नाम के शख्स ने 2 मासूम बच्चों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर डाली. आरोप है कि साजिद के साथ जावेद भी इस कांड में शामिल था. जिस तरह से दोनों मासूम बच्चों की हत्या की गई है, उसने सभी को सन्न करके रख दिया है. दरअसल साजिद ने चाकू से दोनों मासूमों का गला रेत दिया और उनको मौत के घाट उतार दिया.