लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक ने कबूला अपना गुनाह! माफिया ने पत्नी शाइस्ता की बताई ये भूमिका

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल हत्याकांड में बेटे असद की मौत के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद चारों तरफ से घिर चुका है.…

ADVERTISEMENT

Atique ahmed and shaista parveen
Atique ahmed and shaista parveen
social share
google news

Umesh Pal Murder Case Update: उमेश पाल हत्याकांड में बेटे असद की मौत के बाद माफिया डॉन अतीक अहमद चारों तरफ से घिर चुका है. फिलहाल अतीक अहमद प्रयागराज पुलिस की रिमांड पर चल रहा है. अतीक की रिमांड कॉपी के अनुसार, उसने उमेश पाल मर्डर केस में अपना गुनाह कबूल लिया है. अतीक अहमद ने पुलिस के सामने 161 के बयान में उमेश पाल की हत्या की साजिश की बात कबूली है. आरोपी अतीक अहमद ने 12 अप्रैल 2023 को पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि ‘मैंने उमेश पाल हत्याकांड की पूरी साजिश जेल में बैठकर रची थी.’