UPTak Baithak Logo

जौनपुर में घर के बाहर मंजन कर रहा था अनुराग यादव, पड़ोसी आया और उसके सिर को धड़ से अलग कर गया

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर अनुराग यादव नामक युवक की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Jaunpur News
Jaunpur News
social share
Google CTA

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर अनुराग यादव नामक युवक की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी गई है. हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही डीएम और एसपी समेत कई थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. इस सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है. खबर मिली है कि पुलिस फरार आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.