लेटेस्ट न्यूज़

भदोही में सपा MLA जाहिद बेग के घर लड़की की लाश मिलने के बाद किशोरी कराई गई मुक्त, क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग के आवास में फंदे से लटकी एक घरेलू सहायिका का शव बरामद होने के एक दिन बाद मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई.

ADVERTISEMENT

Representative Image (AI)
Representative Image (AI)
social share
Google CTA

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक जाहिद बेग के आवास में फंदे से लटकी एक घरेलू सहायिका का शव बरामद होने के एक दिन बाद मंगलवार को बड़ी कार्रवाई हुई. आपको बता दें कि यहां पुलिस ने श्रम प्रवर्तन विभाग के साथ मिलकर जाहिद बेग के घर छापा मारा और बाल श्रम में लगी एक किशोरी को मुक्त कराया. पुलिस ने बताया है कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है.